फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए नरेंद्र बहादुर व जवाहर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। पूर्व प्रमुख व सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर स्व. नरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ बलदाऊ जी व जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. जवाहर सिंह के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि स्व. नरेन्द्र बहादुर व स्व. जवाहर सिंह की कीर्ति आज भी अमर है। विरले ही ऐसे मानव पैदा होते हैं, जिनकी जन्मतिथि व पुण्यतिथि एक ही तिथि को होती है। दोनों महापुरुषों ने अपने जीवन में बड़े ही परोपकारी कार्य किए हैं। जिनकी कीर्ति मनियर इण्टर कॉलेज आज भी विराजमान है। इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह व कुंवर विजय सिंह उर्फ पप्पू जी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। वक्ताओं में मुख्य रुप से बिहार विधान सभा सदस्य संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक चन्द्रशेखर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अरविन्द गांधी, कामेश्वर पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, हरेराम सिंह आदि लोगों ने अपना विचार रखा। अध्यक्षता प्राचार्य उदय बहादूर सिंह व संचालन कान्ह जी पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें