फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के प्रति व्यापारी समाज संकल्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हरिद्वार से चली नमामि गंगे जागृति यात्रा सोमवार को जिले में पहुंची। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शहीद चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद बतौर मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर, जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। नमामि गंगे जागृति यात्रा शहर में भ्रमण करते हुए टाउन हाल पहुंचा और सभा की। कार्यक्रम संयोजक उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता गंगा हमारी संस्कृति की धरोहर है। पिछले कई सालों से गंगा में प्रदूषण का प्रहार हो रहा था। नमामि गंगे यात्रा के बाद अब गंगा फिर से स्वच्छ एवं निर्मल होंगी। कहा कि राजा भागीरथ की ओर से धरती पर लाई गई पवित्र गंगा के अस्तित्व को बरकरार रखने के लिए व्यापारी समाज संकल्पित है। इस मौके पर कमान्डेन्ट रणजीत सिंह, गौरीशंकर प्रसाद, बद्री कश्यप, विजय कुमार, रितेश मिश्रा, श्याम सुंदर गुप्ता, ओम प्रकाश, निर्भय कुमार, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, सतीश अग्रवाल, अजय कुमार तिवारी, गोपाल जी, बबलू कुमार वर्मा, अशोक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें