दुबहर। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज के छात्रों ने मंगलवार को महाविद्यालय के विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठ गए। मांगों को लेकर बैठे छात्रों के समर्थन में लगभग दो दर्जन छात्रों ने भी इसका समर्थन किया। छात्रों ने जिलाधिकारी व विद्यालय प्रशासन को दिए गए मांग पत्र में कहा है कि विद्यालय में 33 फीसदी सीट वृद्धि, कालेज में शौचालय, पुस्तकालय में पुस्तक की व्यवस्था के साथ ही खेलकूद के लिए खेल की सामग्री उपलब्ध कराया जाय। छात्र धरने पर बैठ गए।ध् ारने पर बैठे छात्रसंघ के अध्यक्ष चंदन कुमार यादव, दुर्गेश कुमार गुडु एवं राहुल सिंह ने संयुक्त रुप से पत्रकारों को बताया कि दुबहर डिग्री कालेज में शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। महाविद्यालय में भूगोल विषय के लिए अभी तक अध्यापक नहीें रखें गये। जिससे छात्रों के पढ़ाई बाधित हो रही है। कहा कि कालेज प्रशासन द्वारा छात्रों का दोहन किया जा रहा है। धरने पर बैठने वालों में अंकित सिंह, हैप्पी सिंह, छोटू उपाध्याय, आयुष पांडेय, आकाश दुबे, अजीत पासवान, सेराज खांन, आशुतोष तिवारी, अभिषेक गिरी, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।