फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुकदमा को लेकर माले का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फर्जी मुकदमा वापस लेने तथा मनियर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करने के बाद कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने दो सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें माले नेताओं ने मनियर थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर द्वारा दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमें वापस लेने तथा थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की गई। इस मौके पर आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए माले के वरिष्ठ नेता श्रीराम चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब, महिला, अल्पसंख्यक तथा पिछड़े वर्ग के लोगों पर हमला तेजी से बढ़ रहा है। इस शासनकाल में जाति उत्पीड़न के मामले बढ़े है। सामंती ताकतें सत्ता के सह पर पिछड़े, गरीब वर्ग के लोगों पर आए दिन हमला कर रहे है। इस मौके पर लक्ष्मण यादव, बसंत कुमार सिंह, मुन्नी सिंह, सुरेश चौहान, रामप्रवेश शर्मा, रामप्रकाश गुप्त, आशुतोष सिंह, रामकृष्ण यादव, जयराम चौहान, नागेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रयाग तुरहा तथा संचालन वशिष्ठ राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें