जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम सिंह के अठगांवा कटान स्थल के निरिक्षण के दौरान कटान पीड़ितों सहित ग्राम प्रधान बच्चा जी यादव द्वारा यह शिकायत की गई कि पिछले वर्ष आई बाढ़ में नाविकों का आज तक पैसे का भुगतान नहीं किया गया। वहीं कटान की जद में गिरी कई मकानों का मुआवजा आज तक नहीं मिला । आज भी कटान पीड़ित करीब 130 परिवार बीएसटी बंधे पर शरण लिए है, उनको जमीन नहीं दी गई । जिलाधिकारी इन बातों को सुनकर तहसीलदार से पूछ बैठे और ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों को आश्वस्त किया और ग्राम प्रधान से कहा कि आप बारह तारीख को सभी की सूचि बनाकर मेरे यहां आए। सभी बातों का निराकरण हो जाएगा ।