बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 21 मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी का स्थानांतरण किया है।
मुख्य आरक्षी मनोज पाल को थाना सिकंदरपुर से अभियोजन कार्यालय भेजा गया है। अंकलेश्वर सिंह को सीओ नगर कार्यालय से थाना रेवती और राम-लखन प्रजापति को थाना रेवती से पैरोकार थाना मनियर, अनिल सिंह को पुलिस लाइन से थाना मनियर, ओमप्रकाश यादव का थाना बांसडीह के लिए किया गया स्थानांतरण रद्द कर कार्यालय 112 में तैनाती दी गई है। मनोज कुमार का थाना चितबड़ागांव से थाना दुबहड़ के लिए किया गया स्थानांतरण रद्द कर पैरोकार थाना सिकंदरपुर भेजा गया है। रजनीकांत यादव को थाना खेजुरी से पैरोकार चितबड़ागांव और अरुण कुमार यादव को पुलिस लाइन से जन सूचना सेल में स्थानांतरित किया गया है। महिला आरक्षी रेशू सिंह का पुलिस लाइन से थाना मनियर के लिए किया गया स्थानांतरण रद्द कर महिला सम्मान प्रकोष्ठ (मसप्र) में भेजा गया है। बबली को मसप्र से थाना मनियर स्थानांतरित किया गया है। संवाद