फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप में तिरपाल के नीचे रहने को विवश हैं अग्निपीडि़त

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी के 44 अग्निकांड के पीडि़त परिवार तेज धूप और गर्मी में तिरपाल के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत 68 मासूम बच्चों का है जो धूप में जमीन पर दिन व रात गुजार रहे हैं। अग्निकांड के पीडि़तों के सामने निवाले से लेकर शुद्ध पेयजल, रात में प्रकाश की व्यवस्था तक की समस्या बनी हुई है। गोपालनगर टाड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई थी जिसमें 44 परिवारों की रिहायशी झोपडि़यां व उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान राख हो गए थे। अगलगी में राजनाथ यादव की तीन भैंस व मंतोष यादव की एक भैंस व एक बछिया भी जल कर मरी थी। मौके पर पहुंचे एसडीएम विपिन कुमार जैन ने कोटेदार से प्रति अग्निकांड के पीडि़त परिवार को 10 किलो चावल व 15 किलो गेहूं दिलवाया। वहीं, सिर छुपाने के लिए सभी परिवारों को तिरपाल मुहैया करवाया। हालांकि प्रधान की ओर से दो दिनों तक पका हुआ खाना खिलाने व जरनेटर से प्रकाश की व्यवस्था किया गया। रविवार को इन अग्निपीडि़तों का कोई पूछन हार नहीं है। बैंक का पासबुक भी आग में जल जाने के कारण अग्निपीडि़त तहसील प्रशासन को पासबुक की छाया प्रति उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे जरिससे तहसील से मिलने वाली सहायता राशि अब तक अग्निपीडि़तों के खाते में नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें