फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाए दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। क्षेत्र के संत उड़िया बाबा इंटर कॉलेज कुरेजी में शनिवार को रंगोली, आलू दौड़, जलेबी खेल, कुर्सी रेस, साइकिल धीमी रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

संत उड़िया बाबा इंटर कॉलेज कुरेजी पर खेलकूद प्रतियोगिता के रंगोली में कुमारी संध्या, कुमारी शालू सिंह, गरिमा सिंह, शिवानी खरवार, निवेदिता सिंह, अन्नू रावत, काजल सिंह, प्रियंका पांडेय, अन्नू कुमारी ने प्रतिभाग किया। उधर, खेलकूद प्रतियोगिता के कुर्सी दौड़ में कक्षा दो के छात्र कृष्णा चौहान प्रथम, कक्षा चार में अंजली भारती प्रथम, कक्षा पांचवीं का छात्र निक्की चौहान, कक्षा आठ में कुमकुम प्रजापति प्रथम रहे। आलू दौड़ में कक्षा दो के मनीष चौहान प्रथम, शुभम प्रजापति द्वितीय व हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा तीन में शिवम यादव प्रथम, राजा द्वितीय व मोहित तृतीय, कक्षा चार में रघुनंदन प्रथम, कृष्णा द्वितीय व संजीव त्रिवेदी तृतीय रहे। इस मौके पर लल्लन राम, सत्येंद्र कुमार, परमात्मानंद यादव, मोनू, गीता, रितु, सविता, प्रधानाचार्य लल्लन पांडेय, कृष्ण कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, आशुतोष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें