फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह का रैली निकालकर किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में तीसवां सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम आरंभ किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रैली निकालकर नगर भ्रमण किया। रैली को सीडीओ ब्रदीनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने तख्तियां अपने हाथों में लेकर सड़क सुरक्षा के स्लोगन के जरिए लोगों को जागरुक किया। रैली नगर के वीर लोरिक स्टेडिमय से निकलकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कालेज, मिड्ढी चौराहा होते हुए पुन: स्टेडियम में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर एडीएम मनोज कुमार सिंघल, एएसपी विजयपाल सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह, एआरटीओ आंजनेय सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें