फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का जनपदीय सम्मेलन में जुटेंगे दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन नगर के टाउन इंटर कालेज के परिसर में तीन फरवरी होगी। मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज में होने वाले जनपदीय सम्मेलन और अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष तथा नेता शिक्षक दल ओमप्रकाश शर्मा तथा उनके अन्य सहयोगी शिक्षक विधायक प्रतिभाग करेंगे। यह बातें शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मनाथ सिंह ने टाउन इंटर कालेज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मेलन में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर भी विचार रखे जाएंगे। इस सम्मेलन में पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू कराने सहित शिक्षकों के ज्वलंत समस्याओं पर भी अपने विचार वक्ता रखेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक विष्णुदेव राय तथा प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें