बलिया। पिछले तीन महीने से मानदेय ना मिलने के कारण आर्यन ग्रुप के सफाईकर्मियों ने बुधवार की देर शाम शहर के जगदीशपुर में स्थित एक होटल के पास जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि आर्यन ग्रुप को नगर पालिका की ओर से शहर की सफाइ का ठेका दिया गया है। संबंधित संस्था की ओर से शहर की सफाई के लिए सफाईकर्मियों को रखा गया है लेकिन सफाईकर्मियों का आरोप है कि उसे तीन माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बुधवार की देर शाम संस्था के मैनेजर के होटल में ठहरने की जानकारी जब सफाईकर्मियों को हुई तो दर्जनों की संख्या में होटल के पास पहुंच गए और संस्था के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि हो हल्ला के बाद मैनेजर ने सफाईकर्मियों का भुगतान किया तब जाकर मामला शांत हुआ। .