फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी होने का आश्वासन, सचिवों का अनशन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले विकास भवन में विगत कई दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शशिभूषण दूबे ने बताया कि हमारी तीन सूत्रीय मांगों के संदर्भ में शासन स्तर से कमेटी का गठन कर दिया गया है। एक महीने के भीतर हमारी मांगे पूर्ण का आश्वासन शासन ने भी दिया है। अगर दस जुलाई तक हम लोगों की मांगे नहीं मानी जाती है तो 11 जुलाई से पुन: कार्य बहिष्कार शुरू हो जाएगा। समिति के अध्यक्ष हर्षदेव ने बताया कि हमें सरकार के आश्वासन पर भरोसा है अगर सरकार ने वादाखिलाफी की तो हमारा आंदोलन फिर से शुरू होगा। कार्य बहिष्कार समाप्त नहीं हुआ है बल्कि स्थगित किया गया है। बताया कि इसके पूर्व शासन के प्रतिनिधियों ने लखनऊ के ईको पार्क में आमरण अनशन पर बैठे प्रांतीय अध्यक्ष रजनीकांत त्रिवेदी और कार्यकारी अध्यक्ष गंगेश शुक्ला का अनशन जूस पिलाकर तोड़वाया। लखनऊ से अनशन समाप्त किए जाने की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्रमिक अनशन पर बैठे पांचों अनशनकारियों ने कर्मचारी नेता बलवंत सिंह ने जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें