फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य कलशयात्रा के साथ संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रामलीला मैदान में श्री आदिशक्ति दुर्गाधाम मंदिर की ओर से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व मंदिर प्रांगण से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो माल गोदाम रोड, रेलवे चौराहा, बस स्टेशन, श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज, ठाकुर मंदिर गली होते हुए गंतव्य पर समाप्त हुई। इस दौरान पीत वस्त्र धारण किए श्रद्धालु नर-नारियों ने जय माता दी का उद्घोष किया। रामलीला मैदान में आयोजित श्री राम कथा में मानस मर्मज्ञ पंडित राजेश्वर दास जी महाराज ने श्री राम कथा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कथा को सुनने से अलौकिक ज्ञान और ईश्वरीय सौंदर्य की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत राम का आदर्श है सत्य की राह पर चलते हुए राम ने शूरवीर रावण पर विजय प्राप्त की। संयोजिका ज्ञान प्रभा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के समापन के बाद भक्ति जागरण की संगीतमय प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें