फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोमधाम से मनाई गई गाडगे की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। चौकिया मोड़ स्थित चौरसिया धर्मशाला में मंगलवार को राष्ट्र संत गाडगे जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने संत के उपदेशों को आत्मसात कर समतामूलक समाज की स्थापना का संकल्प जताया। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. राम नरेश चौधरी ने कहा कि संत गाडगे ने प्रेम और करुणा का संदेश दिया है। समाज की कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में हमेशा तत्पर रहा करते थे, उनके उपदेश वर्तमान समय में पूर्ण रुप से प्रासंगिक हैं। जिनका अनुसरण कर शोषण विहीन समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। भोजपुरी भूषण नंदजी नंदा ने गीतों के माध्यम से संत के जीवन को रेखांकित किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र कनौजिया, पन्नालाल चौधरी, अखिलेश कनौजिया, शैलेंद्र कुमार, राजन कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें