नगर से सटे पटखौली स्थित ग्रीन वैली स्कूल में वार्षिकोत्सव तरंग 2018 का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान की कसम प्रस्तुत किया। जिसके माध्यम से देश के उन वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जो अपने देश के लिए सर कटाने के लिए तैयार रहते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरीशंकर राय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं। उनके कंधों पर काफी भार है। बच्चों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध निदेशक कमल किशोर राय, प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।