बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया के जिलाध्यक्ष सिंह समेत दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इन पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। बताया जाता है कि 7 फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार परीक्षा सम्बंधित कार्य कर रहे थे, तभी प्रावि बांसडीह नं. एक के प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह व प्रावि बांसडीह नं.2 के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण कुमार सिंह ने दुर्व्यवहार किया। बीएसए ने इसे अध्यापक सेवा नियमावली के विपरीत मानते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। उधर, इस मामले में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आरोप निराधार है। ऐसी कोई नोटिस उन्हें नहीं मिली है।