फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति के चलते बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पाल चंद्रहां गांव में कोटे की नई दुकान के चयन के लिए शनिवार को बुलाई गई ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति के चलते स्थगित हो गई। यह तीसरा अवसर है, जब प्रधान की अनुपस्थिति की वजह से बैठक स्थगित करनी पड़ी है। बार बार बैठक स्थगित करने से ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त हो गया है। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कोटे की नई दुकान के चयन के लिए ग्रामीणों की बैठक प्राथमिक विद्यालय पर आहुत की गई थी। कार्रवाई के लिए सचिव शशिकांत सिंह , पर्यवेक्षक अमरनाथ चौबे मय फोर्स मौजूद थे। अंत तक ग्राम प्रधान का इंतजार होता रहा, लेकिन वे नहीं आईं। इसकी वजह से बैठक स्थगित करनी पड़ी। 13 दिसंबर 2017 को भी प्रधान की अनुपस्थिति से बैठक स्थगित हुई थी। दुबारा 19 जनवरी को बैठक बुलाई की गई, वह स्थगन आदेश के चलते स्थगित हो गई। तीसरी बार 27 जनवरी को प्रधान की अनुपस्थिति से बैठक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें