फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों की होगी रेंडम चेकिंग, डीएम ने गठित की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। धान की खरीद में हुई गड़बड़ी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने रैंडिम चेकिंग के लिए तीन टीम का गठन किया है। यह टीम मंडी में आवक की स्थिति, धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, किसानों की खतौनी, काश्तकार से बातचीत कर जांच करेगी और 14 जनवरी तक अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। पहले टीम में अपर जिलाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, सदर तहसीलदार होंगे, जो सदर तहसील के अंतर्गत निरीक्षण करेंगे। जबकि दूसरी टीम में सिकंदरपुर एसडीएम, जिला कृषि अधिकारी, न्यायिक तहसीलदार होंगे, जो सिकंदरपुर, बेल्थरारोड व बांसडीह का जांच करेंगे। वहीं तीसरी टीम में रसड़ा एसडीएम, उप निदेशक कृषि व बैरिया तहसीलदार होंगे, जो रसड़ा व बैरिया तहसील क्षेत्र का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें