फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी रामनाथ पाठक की 114वीं जयंती मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामनाथ पाठक की 114वीं जयंती शुक्रवार को रामनाथ पाठक इंटर कालेज मुरार पट्टी में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। जिसमें कई स्कूलों के बच्चे शामिल रहे। आगंतुकों ने रामनाथ पाठक के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके व्यक्तित्व व उनके द्वारा कराए गए द्वाबा के विकास से बच्चों व उपस्थित लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामविचार पांडेय ने बताया कि रामनाथ पाठक का व्यक्तित्व काफी सरल था तथा जुझारू प्रवृत्ति के व्यक्तित्व के थे। स्व. पाठक जी का शिक्षा के प्रति बड़ा प्रेम रखते थे। जिसके फल स्वरुप उन्होंने इस कॉलेज की स्थापना की। साथ ही रेवती से लेकर लालगंज तक 20 किलोमीटर रोड को बनवाया, जो इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ है। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल में पढ़ने व खेलने में क्षेत्र में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य गण बैकुंठ नाथ मिश्र, केदार सिंह, रामजी राम, कांग्रेस नेता जय प्रकाश तिवारी, शिक्षक नेता केके पांडेय, चंद्रशेखर उपाध्याय, गिरीश चतुर्वेदी, धर्मनाथ सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय व संचालन प्राचार्य अजय मिश्र ने किया। अन्त में विद्यालय के प्रबंधक पंकज पाठक ने सभी आगंतुकों के प्रति प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें