सहतवार। कसबा स्थित बड़ा पोखरा प्रांगण में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि किसी भी चुनावी महासमर में अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि नगर, कस्बा आदि के विकास के लिए निकाय चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवार खड़ा किया है। विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आप भाजपा उम्मीदवार को जिताने का कार्य करें। क्योंकि विकास का केंद्र गांव, कस्बा, नगर से शुरू होते हुए प्रदेश एवं केंद्र तक जाता है। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर कार्य कर रही है। इस मौके पर जय प्रकाश साहू, बृजबिहारी सिंह, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, रघुवर प्रसाद, सन्तोष सिंह, प्रभुनाथ उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, सुमन रावत, जोगी राजभर, हरेराम पाठक, मनोज राजभर, आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण के साथ किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने किया।