बलिया। शेखर फाउंडेशन एवं चंद्रशेखर विचारमंच के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की दसवीं पुण्यतिथि आठ जुलाई को आयोजित की गई है। जिसमें सर्वधर्म प्रार्थना के साथ ही विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह बातें चंद्रशेखर विचार मंच के अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह एवं फाउंडेशन के सचिव मनोज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सहकारी बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। वहीं सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी समाज के धर्मगुरूओं द्वारा प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद पौधरोपण एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू मौजूद रहेंगे। सिंहद्वय ने बताया कि चंद्रशेखर उद्यान में चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा भी जल्द ही लगाई जाएगी।