फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

488 में 461 निगेटिव, 27 की रिपोर्ट आनी बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक 30 अप्रैल तक कुल 488 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें से 461 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 27 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम ने 17 लोगों का सैम्पल लिया और जांच के लिए वाराणसी भेजा। इसमें एक दवा व्यापारी संग दो महिला भी शामिल है। मालूम हो कि वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी से कारोबार करने वाले दवा दुकानदारों व कर्मचारियों में से 20 की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई जो जिले के लिए राहत की खबर है। हालांकि अभी सात-आठ दवा दुकानदारों व कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बनारस में उक्त दुकानदार से संबंधित अब तक 11 लोगों को कोरोना का संक्रमण हो चुके है। इसमें तीन दुकानदार और चार कर्मचारी शामिल हैं। बलिया पूर्वांचल के उन चुनिंदा जिलों में शामिल है जहां कोई पॉजिटिव मामला अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें