फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2200 शौचालय निर्माण को जारी होगा 2.64 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2200 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इन लाभार्थियों के खाते में 2.64 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। पंचायती राज विभाग ने भुगतान के लिए आवेदनों को ऑनलाइन स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत वर्ष 22-23 में भी जिले में 3225 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया गया। चयनित लाभार्थियों के खाते में धनराशि सीधे शासन से भेजी जाएगी। इन शासन की ओर से समय-समय पर व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब दो वर्ष पहले सरकार ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को स्थगित करते हुए गांवों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण का निर्देश दिया। मकसद था कि जिन लोगों के पास शौचालय की सुविधा नहीं है वह खुले में न जाकर सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करें। इसके निर्माण के लिए राज्य वित्त, केंद्र वित्त तथा मनरेगा से धनराशि निर्धारित की गई। योजना के तहत जिले के अधिकांश गांवों में सामुदायिक शौचालयों कराया जा चुका है। इस बीच शासन की ओर से व्यक्तिगत शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करा दी। जिले के विभिन्न गांवों के 50 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। विभागीय अधिकारियों की ओर से इन आवेदनों की जांच कराते हुए आवेदनों को अग्रसारित किया जा रहा है। अब तक 2200 आवेदनों को भुगतान के लिए अग्रसारित किया गया है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इन लाभार्थियों के खाते में प्रति लाभार्थी 12 हजार के हिसाब से धनराशि पहुंचेगी।
व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदनों की संबंधित ब्लॉकों से कराने के बाद उनके आवेदनों को अग्रसारित किया जा रहा है। आवेदक के पात्र पाए जाने पर शौचालय निर्माण के लिए धनराशि मिल सकेगा। अबतक 2200 आवेदनों को जांच के बाद अग्रसारित किया जा चुका है। - इसरार अहमद, जिला सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें