फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: यूनिफॉर्म, स्वेटर और जूते-मोजे के लिए अभिभावकों के खाते में भेजे गए 19.46 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को बुधवार को 19 करोड़ 46 लाख 25,600 रुपए भेजे गए। यह धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के शुभारंभ करते ही उनके खाते में पहुंच गई। इससे एक लाख 62 हजार 188 बच्चे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

अभिभावक अपने पाल्यों के लिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते, मौजे व स्टेशनरी खरीद सकेंगे। लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार व सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर किया गया। कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों की काया बदल गई है। कार्यक्रम में मौजूद नगरपालिका चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने शिक्षक से कहा कि उनके कंधों पर राष्ट्र निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है इसे समझते हुए वह अपना योगदान दें। कार्यक्रम में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के बच्चों अभिभावक भी आए थे। मुख्यमंत्री की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ करते ही उनके खाते में बारह सौ रुपए आने का मैसेज पहुंचने लगा, इससे उनके चेहरे खिल गए।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश सिंह के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक सौरभ गुप्त, सत्येंद्र राय, ओपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र, बलवंत सिंह, पंकज सिंह, मनीष ओझा आदि थे।
विज्ञापन


प्राप्त धनराशि से अभिभावकों खरीदना है यह
दो यूनिफॉर्म (छह सौ रुपये)
एक स्वेटर (दो सौ रुपये),
एक जोड़ी जूते व दो जोड़ी मोजे (125 रुपये), एक स्कूल बैग (175 रुपये)
चार कॉपी, दो पेंसिल, दो कलम, दो पेंसिल कटर व दो रबड़ (सौ रुपये)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें