फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा छोड़ पप्पू 150 समर्थकों संग भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनियर के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप सिंह पप्पू ने अपने डेढ़ सौ समर्थक ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों के साथ बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी की उपस्थिति में सभी ने भाजपा के सदस्य ग्रहण की। इस दौरान उपेंद्र तिवारी ने बताया कि पप्पूू सिंह पहले बसपा में रह चुके हैं। अब उनकी निष्ठा भाजपा में है। इनके पार्टी में शामिल होने से सलेमपुर ही नहीं बल्कि बलिया लोकसभा सीट के चुनाव पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। भाजपा में शामिल होने के बाद पप्पू ने कहा कि बसपा में रहकर घुटन महसूस कर रहा था। गठबंधन के बाद ऐसेे पार्टी में रहना और कार्य करना मुनासिब नहीं है। वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने सभी को भाजपा का दुपट्टा और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, रामजी सिंह, प्रभुनाथ उपाध्याय, राजीव मोहन चौधरी, लक्ष्मण सिंह, श्रीनिवास तिवारी, विनोद गिरि, लालबहादुर वर्मा, अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें