फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैरते समय डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बासडीहरोड। थाना क्षेत्र के छितौनी स्थित बड़ा पोखरा में रविवार की दोपहर एक युवक तैरते समय डूब गया। समाचार लिखने तक डूबे युवक की खोजबीन शुरू थी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची डूबे युवक को निकलवाने के लिए प्रयासरत रही। मिली जानकारी के अनुसार बभनौली निवासी श्याम प्रकाश उपाध्याय उर्फ बंटी 18 पुत्र अखिलेश उपाध्याय रविवार की दोपहर अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ छितौनी स्थित पोखरा पर स्नान करने गया। दोस्तों के बीच पोखरे में छलांग लगा दिया। पोखरे के उस पार सभी दोस्त निकल गए लेकिन श्याम गहरे पानी मे डूब गया। इसके बाद सभी दोस्त भाग खड़े हुए। पोखरे के आसपास बैठे लोगों ने श्याम को डूबते देख हल्ला करना शुरू किए। लोग कुछ समझ पाते युवक डूब चुका था। थोड़े ही देर में हजारों की संख्या में लोग पोखरा पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह,सहतवार एसओ सहित कई थानों की पुलिस जुट गई। दोपहर से शाम तक लोगों ने डूबे युवक को नही निकाल सके थे। डूबे युवक के पिता ने बताया कि एकलौता पुत्र श्याम बीटेक कर रहा था।पहली बार पोखरा परस्नान करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें