रसड़ा। देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा प्रारंभ हुई। जिसमें 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 877 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था 37 कमरों में 74 कक्ष निरीक्षकों की देखरेख में हुई। सिटी कोआर्डिनेटर एवं केन्द्र व्यवस्थापक पीसी श्रीवास्तव ने बताया की सेंट जेवियर्स बेल्थरारोड सन फ्लावर पब्लिक स्कूल रसड़ा द होराइजन एम एन बी स्कूल कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल राजकीय आश्रम स्कूल के साथ प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल है। परीक्षा संचालन में एसके सिंह, बिरेंद्र सिंह, पंकज गिरी, अनिता सिंह, नीरज सिंह, पी एन त्रिपाठी, बी के सिंह, अमित पांडेय, विवेक सिंह, कमलेश चौहान, बीएन पांडेय आदि शिक्षक परीक्षा संपन्न कराने में लगे रहे।