बलिया। मौनी अमावस्या के पर प्रयागराज कुंभ में स्नान करने की चाहत लिये मॉडल रेलवे स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रदेश सरकार और रेलवे द्वारा समुचित व्यवस्था न दिए जाने के कारण किसी भी तरह यात्रा करने को मजबूर हैं। रेलवे ने कुंभ स्पेशल के नाम पर एक ट्रेन चलाकर अपने दायित्व को पूरा कर लिया है। जबकि मौनी अमावस्या के पर संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा होती है। आलम यह है कि जो भी ट्रेन आ रही है उसमें चढ़ने के लिये यात्रियों का रेला उमड़ जा रहा है। जब प्रयागराज के रास्ते मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नं. एक पर पहुंची तो ट्रेन का एक भी डिब्बा ऐसा नहीं था कि जिसमें यात्री खचाखच न भरे हों। हालांकि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस काफी चौकस भी दिखाई दी। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। रविवार को दो ट्रेनों का परिचालन किया गया था सकुशल यात्रियों को ट्रेनों में बैठाकर रवाना किया गया।