बलिया। नगर आर्य समाज रोड स्थित राम जानकी मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि हियुवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं पर है। जिसे जनता के बीच जाकर उसका लाभ पात्रों को दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से लग जाएं। जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि जनता इस सरकार में योजनाओं का लाभ उठाने में लगी हुई है। अगर कहीं भी उसे पात्रता के बावजूद लाभ नहीं मिल रहा है तो हमारे कार्यकर्ता उसे पूरा कराएं। इस मौके पर आईटी सेल का गठन किया गया। जिसके संयोजक अशोक सिंह को चुना गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आने वाले प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की योजना बनाई गई। इस मौके पर जिला महामंत्री सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, दीपक पटेल, निशांत मिश्रा, राजीव गुप्ता, कृष्णा वर्मा, महेश गुप्ता, नीरज यादव, महेश गुप्ता, विशाल वर्मा, नीरज यादव, अजय गुप्ता, कुश साहनी, राजेश पटेल, शशांक यादव, रजनीकांत यादव आदि मौजूद रहे।