फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय गोंड महासभा ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। तहसील प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के तत्वावधान में सदस्यों ने मंगलवार को अपनी मांगों में समर्थन आवाज बुलंद कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। सदस्य गोंड जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग कर रहे थे। रामलीला मैदान से तहसील इकाई के अध्यक्ष श्रीभगवान उर्फ बंधु गोंड के नेतृत्व में सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए अपने परंपरागत गीत एवं हुरका बजाते नाचते गाते हुए तहसील प्रांगण पहुंच कर तहसील प्रांगण में धरना पर बैठ गये। वक्ताओं ने उच्च न्यायालय भारत का राजपत्र 2002 एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार अविलंब अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। चेताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि गोंड जाति का प्रमाणपत्र बनाने में तहसील प्रशासन कोई कोताही नही बरत रहा है। लोगों को जांच कर प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इस मौके रामेश्वर पाण्डेय, घूरा गोंड, सुनील गोंड, हरिहर प्रसाद गोंड, लल्लन प्रसाद, रामानंद, हरेन्द्र, ज्ञान चंद, मृदंगी गोड आदि उपस्थित रहे। संचालन अंगद गोंड ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें