फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली, धनतेरस व छठ पूजा को लेकर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बैठक की। अग्निशमन, बिजली, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की अहम जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हुए गंभीरता से दायित्व निर्वहन करने को कहा। छठ त्योहार के दिन पुलिस को घाट और रास्तों पर नजर रखने को कहा। खरीदारी का समय होने के नाते बाजार में सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। पुलिस हमेशा चक्रमण करती रहे। उचक्कों पर नजर रखी जाए। सभी एसडीएम से कहा कि पटाखा दुकान का लाइसेंस देने से पहले विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन विभाग की आख्या जरूर ले लें। बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि ढीले तारों को ठीक करा दें। जिलाधिकारी ने बताया कि दिवाली पर प्रदूषण को कम करने को लेकर सभी कार्यालयों और विद्यालयों में पटाखा रहित दीपावली मनाने की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धमाकेदार पटाखों से होने वाले नुकसान को सब जानते हैं। इस लिहाज से सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश है कि अधिकारी अपने कार्यालय में इसकी शपथ दिलाएंगे। बीएसए को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में बच्चों को प्रदूषण और उससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाए। ऐसे अभियान से ही प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें