बिजली के शैड्यूल को लेकर क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं गोठा उपकेंद्र से संचालित होने वाले अमिला फीडर लामी दोहरीघाट फीडर की स्थिति इतनी खराबहो गई है कि कब बिजली आ रही है कब जा रही है कोई शैड्यूल का निर्धारण ही नहीं है। बिजली कटौती से पूरी रात रतजगा करने को लोग मजबूर हो गयें हैं। क्षेत्रवासी लो वोल्टेज की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली की आंखमिचौली ने सबको परेशान करके रख दिया है। कस्बा निवासी राजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि इस तरह से बिजली की दुर्दशा कभी नहीं होती थी।लेकिन इन समस्याओं से निजात दिलाने वाला कोई नहीं है।बिजली की समस्या सबसे गंभीर बनी हुई है।गोठा का भी वही हाल पूरे रात दिन मिलाकर मुश्किल छ सात घण्टे विजली मिल पा रही है।एक तरफ जहाँ भीषण ऊमस से लोग बेहाल हैं, वहीं विजली की भारी कटौती से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के गोंठा निवासी राजेश मद्धेशिया, विनय गुप्त, लक्ष्मीनारायण राय, संतकुमार आदि लोगों ने शैड्यूल में परिवर्तन करने की मांग करते हुए दो शिफ्टो में 18 घण्टे बिजली देने की मांग की है ।