फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति तोड़ने वाले अराजकतत्वों करें चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन जगह-जगह तोड़ी जा रही बीआर अंबेडकर की मूर्ति से माहौल बिगड़ रहा है। इसी के मद्देनजर रविवार की शाम सीओ हितेंद्र कृष्ण की अध्यक्ष में थाना परिसर में बैठक हुई। इसमें मौजूद थाना क्षेत्र के सभी गांवों के प्रधान तथा चौकीदारों से सीओ ने कहा कि डा बीआर अंबेडकर की मूर्ति जातिवादी नामक ओछी मानसिकता के कारण तोड़ी जा रही है। जो समाजहित में अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटना से आपस में द्वेष की भावना उत्पन्न होती है। लेकिन यदि हम गांव के जिम्मेदार लोग इसको लेकर जागरूकता करें तो शायद उन ओछी मानसिकता वाले अराजक तत्वों को भी जागरूक कर सकते हैं। वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम सिंह ने कहा कि हल्का इंचार्ज और सिपाही ऐसे अराजक तत्वों को चिह्नित करें और गांवों में निगरानी समिति का गठन कराए। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर शिवजी कुंवर, रामगोपाल त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, दद्दन राम, शिवलोचन, धर्मेंद्र दत्त, धर्मात्मा यादव, विद्यासागर राम, विनय कुमार यादव, प्रभाकर यादव, नागेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, रामप्रवेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें