चैंबर ऑफ कॉमर्स बलिया के साधारण सभा की बैठक गुरुवार को टाउन हॉल में हुई। इसमें संरक्षक मंडल व संयोजक की ओर से चयन किए गए अध्यक्ष सीए बलजीत सिंह व सचिव अमित अग्रवाल के नामों की घोषणा संयोजक निजामुद्दीन मुन्ना बाबू ने किया। बताया गया कि अध्यक्ष ओंकार लाल व सचिव राकेश सिंह का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। इस मौके पर ओंकार लाल, आलोक कुमार, गोविंद जी, संजय गर्ग, अमित अग्रवाल, अनिल कुमार, डा. भोला प्रसाद आग्रेय, सुनील सर्राफ, प्रभुनाथ, जय कुमार चौबे, बद्री नाथ पांडेय, विनय कुमार, विजय शंकर गुप्ता आदि थे।