फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत डीएम भवानी सिंह ने लिया चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के नवागत जिलाधिकारी के रूप में भवानी सिंह खरगौत ने रविवार की देर शाम ट्रेजरी के स्ट्रांग रूम में पदभार ग्रहण किया। श्री खरगौत 2010 बैच के आईएएस हैं। वह इससे पूर्व अपर प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम में तैनात थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कराया जाएगा। योजनाओं में पात्रों को लाभ वरीयता के आधार पर दिलाया जाएगा। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए हर प्रकार के कदम उठाए जाएंगे। भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त जनपद बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों को भी हर हाल में पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें