म्योरपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बीजपुर पुनर्वास प्रथम में सोमवार को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने किया।
शुभारंभ करने से पहले सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रैली में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए बच्चे जागरूकता के लिए कई नारे भी लगा रहे थे। अपील की गई कि बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्कूल अवश्य भेजें। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सुनीता सिंह, बीआरसी विनोद पांडेय, एनपीआरसी जरहां मोहन मिश्रा, प्रधानाध्यापिका संध्या सिंह, श्रीराम यादव, ग्राम सभा सदस्य सुशीला देवी, रविंद्र गुप्ता, रविंद्र श्रीवास्तव, आशा रानी, राधा देवी, अरविंद द्विवेदी, रामसजीवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।