बलिया। सांसद भरत सिंह ने बुधवार को लखनऊ में विद्युत मंत्रीश्रीकांत शर्मा से उनके कार्यालय पर मिले।सांसद ने विद्युत मंत्री से लोकसभा क्षेत्र के नौरंगा चक्की नौरंगा , भुवाल छपरा , शिवपुर दियर व्यासी , प्राणपुर सोमाली एवंजवही दियर गाँवों में विद्युत व्यवस्था के सन्दर्भ में बात की। बताया कि जनपद के इनगाँवों में आजादी के बाद आज तक बिजली नहीं पहुच पाई है जो दुर्भाग्य की बात है, यहांके लोगों की सरकार से उपेक्षा है कि यहां भी विद्युत की आपूर्ति पहुंचे। उपरोक्त गाँवों को पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीणज्योति योजना के तहत विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए या बिहार सरकार के सहयोगसे इन गाँवों को बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। विद्युत मंत्री ने सांसद को इस विषय पर तत्काल कार्यवाही का भरोसा दियाहै।