रसड़ा(बलिया)। विद्युत विभाग ने शुक्रवार को विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर दो लोगों को अवैध रूप से बिजली प्रयोग करने के जुर्म में कोतवाली पुलिस में मुकदमा पंजीकृत कराया। इस कार्यवाही से विद्युत्त चोरों में हड़कंप मच गया। सराय भारती के अवर अभियंता अशोक कुमार भारती ने विद्युत कर्मियों के साथ विद्युत्त चोरी के खिलाफ कोव एवं नरनी गांव में अभियान चलाया। कोप ढाखा निवासी दिनेश पाल पुत्र इन्द्रदेव पाल द्वारा 2 हार्ष पावर का मोटर लगाकर अवैध तरीके से चलाने, वहीं नरनी चौहान बस्ती में रामबदन चौहान पुत्र सुदर्शन चौहान अवैध रूप से बिजली जलाया जा रहा था। दोनों आरोपियो पर विभाग ने मुकदमा पंजीकृत कराया।