फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती के लिए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के राघोपुर स्थित पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति की सभागार में शनिवार को जैविक खेती के लिये किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नगरा रसड़ा ब्लॉक के ग्राम 12 ग्राम पंचायतों के 78 किसानों ने सहभागिता किया। कार्यक्त्रस्म की शुरुआत संस्था के सह निदेशक फादर प्रेमचंद प्रशिक्षक पंकज कुमार कृषक क्लब के सदस्य सरिता देवी चंद्रिका प्रसाद श्रीमन उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में किसानों को पशुपालन पर जोर दिया गया जिससे जैविक खादों का अधिक से अधिक प्रयोग कर किया जा सके। रासायनिक खेती के दुषपरिणामो पर प्रकाश डालते हुए बताया गया की रासायनिक खेती के कारण जीव जंतु का जीवन खतरे में रहने के साथ -साथ भूगर्भ का जल विशेष भी प्रभावित हो रहा है। फसलों के प्रमुख रोग कवक एवं जीवाणु से निजात पाने के लिए गुर भी सिखाए गए। जैविक खेती अपना कर ही किसान अपना आर्थिक स्थिति सुधार सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें