बलिया। सामाजिक चेतना समिति मनियर के तत्वावधान में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी/ जिला निवार्चन अधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें कहा गया कि निकाय चुनाव के दौरान राज्य निवार्चन आयोग के निर्देश के बाद भी कस्बा एवं समिति के दजर्नों गांवों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। नगर पंचायत के प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। पत्रक में आरोप लगाया है कि कस्बा के भोले भाले गरीब मतदाताओं को लुभाने के प्रत्याशियों द्वारा अनेक प्रकार के प्रलोभन दिया जा रहा है। जबकि कुछ दबंग प्रत्याशियों द्वारा धमकी भी दी जा रही है। पत्रक सौंपने वालों में हरिवंश बहादुर सिंह मदन, संतराज चौरसिया, अविनाश वर्मा, राविनेश, विमल सिंह, चंद्रजीत यादव, अश्विनी सिंह, पुरंजय कुमार शर्मा आदि रहे।