फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों ने मांगा साढ़े दस हजार वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। गांधी पार्क के मैदान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में चौकीदारों की बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमें चौकीदारों ने दस हजार पांच सौ रुपये वेतन की मांग को लेकर लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश प्रभारी शारदानंद पासवान ने चौकीदारों की पीड़ा समझने पर आईजी को धन्यवाद दिया। भाजपा सरकार द्वारा किये गये वादों को याद दिलाने के लिये चौकीदारों की पांच सदस्यीय समिति दीपावली बाद मुख्यमंत्री समेत संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएगा। इस मौके पर हरि पासवान, तेज बहादुर यादव, उमाशंकर यादव, श्रवण पासवान, वीरेंद्र कुमार, जय प्रकाश चौहान, बबलू यादव, हरेराम यादव, महेन्द्र राजभर, विनोद राजभर आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन रामबहादुर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें