सुखपुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चल रहे सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर संघ प्रचारक सुरजीत ने शिक्षार्र्थियों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए युवाओं को वीर शिवाजी जैसा पराक्रमी, देश भक्त होने तथा स्वयं की प्रेरणा से समाज का निर्माण करने का संदेश दिया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से वायुमंडल गूंज उठा। वर्ग के समाप्ति के पूर्व संध्या पर विद्यालय प्रांगण को दीपक से सजाया गया था। इस अवसर पर सह विभाग कार्यवाहक संजय शुक्ल, मुख्य शिक्षक चन्द्रशेखर, ओमकार सिंह, वर्ग कार्यवाहक डा. राजेंद्र पांडेय, वर्ग पालक शैलेश पांडेय, शंकरदानी, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।