बलिया। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को टाउन इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा में योगदान विषयक भाषण सीनियर तथा जूनियर वर्ग में हुई। जूनियर में अभिषेक गुप्ता प्रथम, फारुख द्वितीय तथा अबू तलहा अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कान्हाजी हर्षित प्रथम, ऋषभ गुप्ता द्वितीय तथा जसविंदर तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को बतौर मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त शिक्षक जयनारायण राय व प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि डा. राधाकृष्णन बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और शिक्षा के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस मौके पर स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार यादव, नवीन कुमार तिवारी, पंकज कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ राय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रामकुमार तिवारी आदि थे।