बलिया। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक शनिवार को बजहां गांव पहुंची और रागिनी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सपा इस दुखद घड़ी में रागिनी के माता-पिता व परिवार के साथ है। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर उन्होंने कहा कि रागिनी हत्याकांड ने बलिया को कलंकित किया है तथा सत्ताधारी लोगों एवं पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है। इतनी दुर्दांत हत्या के आरोपियों को हंसते हुए अदालत में समर्पण करना शासन एवं प्रशासन के लिए शर्म की बात है। कहा कि सपा रागिनी के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग करती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, आशुतोष मिश्रा, तनुज पांडेय, लक्ष्मण गुप्ता, रितेश राय, करन तिवारी, बलराम पांडेय, अमरेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर ंसिंह, व्यास जी गोंड, सुमंत तिवारी, अभिषेक तिवारी, नाजीर रफत, पिंटू तिवारी, किशन प्रताप, बबलू यादव, अजीत सिंह यादव सोनू आदि थे।