फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की आड़ में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । विधायक धनंजय कनौजिया ने लखनऊ में ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में नगर के बहुचर्चित नीरज हत्याकांड में पार्टी कार्यकर्ताओं पर थोपे गए फर्जी मुकदमे को समाप्त करने की मांग की है। विधायक कनौजिया ने ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया कि चार अगस्त 2015 को सरेशाम दलित युवक नीरज की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस दौरान पुलिस ने कई दर्जन नामजद और सैकड़ों लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की, जबकि दर्जनों ऐसे लोगों को आरोपित किया है, जिनके खिलाफ कभी भी एनसीआर तक दर्ज नहीं हुआ है। विधायक ने बताया कि मुकदमे की आड़ में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की, ताकि घटना के सच का खुलासा हो सके। ऊर्जा मंत्री शर्मा ने अपने स्तर से प्रभावी कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें