बेल्थरारोड। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने शनिवार को सीयर ब्लॉक के डवाकरा हाल में आयोजित समारोह में सौ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को वितरित किया। विधायक ने कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास के कई योजनाओं की शुुरुआत की गई है। बताया कि पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसमें बतौर पहली किश्त 40 हजार रूपये अवमुक्त किया जा चुका है। इसके अलावा लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए12 हजार की धनराशि दी जाएगी। इस मौके पर बीडीओ पीएन त्रिपाठी, डा. दयानंद वर्मा, अमरनाथ चौब आदि थे। वहीं विधायक ने योजना के लाभार्थियों से आवास आवंटन के लिए धन उगाही किए जाने की खबरों पर नाराजगी जताई। अनेक लाभार्थियों ने धन वसूले जाने की शिकायत की। इस पर विधायक भड़क गए तथा बीडीओ से धन उगाही करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा।