फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती मां के स्वास्थ्य सुधारने पर करे चिंतन : सचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के टाउन हाल में विवेकानंद सेवा समिति व बुंदेलखंड आर्गेनिक लिमिटेड के तत्वावधान में किसान गोष्ठी व सेमिनार का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषक गुलाब चंद्र मिश्र ने ईश वंदना करके किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कृषि वैज्ञानिक डीके सचान ने कहा कि कृषि उत्पादन में पिछले 50 वर्षो से हो रहे रसायनिक उर्वरकों व फसल सुरक्षा रसायनों के परिणाम से जहां फसलों का उत्पाद व लागत बढ़ गई है। वहीं भूमि, पानी, हवा और भोजन का स्वरूप विषैला हो गया है। आज के किसानों को जैविक कृषि की परंपराओं का पालन करना होगा। क्योंकि प्राकृति के इसी व्यवस्था में हमारी आने वाली पीढ़ियाें को भी जीवन यापन करना है। डा. सचान ने किसानों को धरती माता के स्वास्थ्य सुधारने की चिंता करने को कहा। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डा. जनार्दन राय, ओमप्रकाश तिवारी, राजू राजभर, वीरेंद्र ओझा, रामायण चौरसिया, सुशील कुमार तिवारी, कन्हैया सिंह, संजय सिंह आदि लोग रहे। गोष्ठी का संचालन डा. विजयानंद पांडेय तथा आभार सर्वेश्वर तिवारी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें