फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर बनाया जाएगा सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक प्रभारी रामअवध यादव की देखरेख में हुई। बताया गया कि सदस्य बनाने की अंतिम तिथि 15 जून है। सभी विधानसभा क्षेत्रों, ब्लाक और बूथ स्तर पर कैंप लगाकर सदस्य बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से कहा कि एक-एक विकास खंड पर पहुंचकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं और समीक्षा करें। इस मौके पर पूर्व विधायक सनातन पांडेय, गोरख पासवान, सुभाष यादव, डा. विश्राम यादव, लक्ष्मण गुप्ता, राजमंगल यादव, रामेश्वर पासवान, मदन राय, उमेश कुमार यादव, रामजी यादव, इरफान अहमद, अजय कुमार सिंह, विजय शंकर मंगोलपुरी, महावीर चौधरी, धनंजय सिंह बिसेन, शिवानंद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें