फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 81 केंद्रों पर 1905 लोगों का किया गया उपचार

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेड़वरा कलां में मरीज का इलाज करत
विज्ञापन
बलिया। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। एसीएमओ व आरोग्य मेला के नोडल डॉक्टर योगेन्द्र दास ने बताया कि आरोग्य मेला में 1905 मरीजों का इलाज हुआ। गढ़मलपुर में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय मरीजों को देखते मिले। दोनों केंद्रों पर करीब 47 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इंदरपुर क्षेत्र के प्राथमिक और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में वायरल फीवर और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक पहुंचे। न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर आयुष चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने 41 मरीजों का उपचार किया। बछईपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने 80 मरीजों को देखा। कसौंडर में आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश यादव ने 20 मरीजों का उपचार किया। मालीपुर, इंद्रौली मलकौली और किशोरगंज में भी आयुष चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। चिलकहर विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 196 मरीजों का उपचार किया गया। इसी तरह से अन्य केंद्रों पर उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें