फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल मतदाता के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल नगवां की ओर से मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के शिवपुर दियर नईबस्ती में रैली निकालकर लोगों को मतदान का महत्व और उनके वोट की कीमत समझाई। कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत बड़ा महत्व है। मतदान से राष्ट्र की दशा और दिशा तय होती है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए अपने घरों से निकलें। रैली में नसीम वारसी, भोला, सुरेश कुमार, आनंद सिंह, रोहित पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें